उत्तराखंडHNN Shortsबड़ी खबरराष्ट्रीयसामाजिक
टिहरी गढ़वाल: जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया ओणीं गांव का स्थलीय निरीक्षण
Tehri Garhwal: DM did on-site inspection of Onin village regarding

जिलाधिकारी ने ओणीं गांव में मौके पर जाकर निर्माण कार्याें का जायजा लिया। इस दौरान उनके द्वारा कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, उद्यान, लघु सिंचाई, शिक्षा आदि विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिंचाई टैंक, सड़क आदि का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, बीडीओ श्रुति वत्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



