HNN Shortsउत्तराखंड
धरना प्रदर्शन के उपरांत RTO से वार्ता, सामने रखी मांग पर जताई सहमति, आप भी सुनिए
दून राइट टैक्सी यूनियन ने आरटीओ कार्यालय का किया घेराव

इस पर आरटीओ साहब बाहर आए और उनकी यूनियन के अध्यक्ष रविंद्र आनंद से तीखी बहस हुई, जिस पर रविंद्र आनंद इस बात पर अड़ गए कि सभी साथी एक साथ वार्ता करेंगे।
वहीं धरने पर बैठ गए और कार्यालय के अंदर जोरदार नारेबाजी करते रहे उसके बाद आरटीओ ने सभी को अपने कक्ष में बुलाकर उनकी बात को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित कंपनियों रैपीडो, ओला ,उबर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया साथ ही यूनियन के द्वारा पकड़ी गई कुछ रैपीडो की गाड़ियों को सीज की कार्रवाई की गई ।
रविंद्र आनंद ने आगे बताया कि यदि जल्द ही आरटीओ के द्वारा उक्त कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो अगला प्रदर्शन सड़क पर होगा जिसमें सभी ड्राइवर गाड़ियां सड़क पर लगा करके जाम करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी आरटीओ देहरादून की होगी ।
इस दौरान विपिन खन्ना, नवीन सिंह चौहान, ललित सोनी ,मूसा, बग्गा, प्रशांत चौहान, दिलशाद ,सलमान, विजेंद्र पांडे ,युवराज, दीपक ,मुकीम ,सहित सैकड़ों ड्राइवर मौजूद रहे।



