योग

Surya Namaskar Record: संदीप आर्य ने 37 घंटे बिना रुके सूर्य नमस्कार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Surya Namaskar Record: हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप आर्य ने लगातार 37 घंटे बिना रुके सूर्य नमस्कार का विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसे देखकर दुनिया भर के वैज्ञानिक चकित रह गए।

Surya Namaskar Record:  हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप आर्य ने लगातार 37 घंटे बिना रुके सूर्य नमस्कार का विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसे देखकर दुनिया भर के वैज्ञानिक चकित रह गए। खासकर पोलैंड के वैज्ञानिक डॉ. स्टेक इस अनूठे उपलब्धि से अत्यधिक प्रभावित हुए और संदीप पर शोध करने के लिए पोलैंड से भारत आ पहुंचे। डॉ. स्टेक ने भारत के वैज्ञानिकों डॉ. रमेश, डॉ. दामोदिनी, सौरव, रवि और कैदार के साथ मिलकर बैंगलोर स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय में 15 दिनों तक संदीप आर्य के शरीर की चिकित्सा जांच की। इस दौरान उन्होंने संदीप के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी किया और कई प्रकार के सैंपल लिए। जांच में पाया गया कि संदीप के शरीर के सभी प्रमुख अंग जैसे लीवर, किडनी और हृदय 100 प्रतिशत स्वस्थ और मज़बूत हैं। 10 घंटे तक लगातार सूर्य नमस्कार अभ्यास के बाद भी उनकी बीपी और दिल की धड़कन सामान्य थी और कोई थकावट नजर नहीं आई। दिमाग भी पूरी तरह शांत और ऊर्जा से भरपूर था। रिसर्च के दौरान यह भी सामने आया कि संदीप ने इस अभ्यास से 20 दिन पहले से भोजन बंद कर दिया था और केवल नारियल पानी का सेवन कर रहे थे। नारियल पानी के सहारे हज़ारों सूर्य नमस्कार करने की उनकी यह क्षमता एक सामान्य खिलाड़ी के शरीर से बिल्कुल अलग थी। उनकी असाधारण सहनशक्ति (स्टैमिना) और बिना भोजन या जल ग्रहण किए सीधे सूर्य से ऊर्जा प्राप्त करने की क्षमता वैज्ञानिकों के लिए एक नई खोज साबित हुई। डॉ. स्टेक ने बताया कि पूरी रिसर्च रिपोर्ट 15 अक्टूबर तक जारी कर दी जाएगी, जिसे वे विश्व के सामने प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद संदीप आर्य पर एक पुस्तक भी लिखी जाएगी, जिससे लोग सूर्य नमस्कार को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे। इस रिसर्च ने यह भी स्पष्ट किया है कि हजारों सूर्य नमस्कार करने की जरूरत नहीं, बल्कि रोजाना 200 से अधिक सूर्य नमस्कार करने चाहिए तभी इसका अधिकतम लाभ मिल सकता है। स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. नागेंद्र ने संदीप आर्य को इस महत्वपूर्ण रिसर्च में योगदान के लिए रिसर्च सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। Read more:- Khatima : दीपावली के पर्व पर स्वदेशी उत्पादों से ही अपने घरों को रोशन करें – सीएम धामी

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button