HNN Shortsउत्तराखंड
एसएसपी अजय सिंह की सख्ती, एसओजी ने दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को किया गिरफ्तार

देहरादून, राजधानी के नए एसएसपी अजय सिंह की सख्ती के चलते ही आखिरकार पुष्पांजलि बिल्डर फ्रॉड ठगी और घोषित इनाम मामले में पुलिस का शिकंजा कस गया है।।
दून की कमान संभालने के बाद एसएसपी अजय सिंह ने दीपक मित्तल के सहयोगीयो पर भी इनाम की घोषणा की थी सूत्रों की माने तो इसी क्रम में आज एसओजी ने दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को गिरफ्तार किया है।
अश्वनी मित्तल पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है आपको बता दें कि पुष्पांजलि बिल्डर पर करोड़ों रुपए की ठगी से संबंधित कई मामले चल रहे है। दीपक मित्तल व उनकी पत्नी लंबे अरसे से फरार हैं जिन पर पुलिस ने ₹50000 का इनाम पहले ही घोषित किया हुआ है।।



