उत्तराखंड
बेहतर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित
आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने के दिये निर्देश

सोनगाढ में बनाई गई अस्थाई सीजनल पुलिस चौकी में नियुक्त पुलिस जवानों को ब्रीफ करते हुये उन्हें किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत रिस्पाँस देने, संवेदनशील स्थानों पर यातायात नियमों से सम्बन्धित साइन बोर्ड लगवाने, हेलमेट पहनकर व विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। गंगोत्री घाट का निरीक्षण करते हुये उनके द्वारा चौकी प्रभारी गंगोत्री श्री जगत सिंह एवं SDRF की टीम को श्रद्धालुओं को स्नान हेतु घाटों पर अत्यधिक बहाव में न जाने देने अथवा श्रद्धालुओं को इस सम्बन्ध में जागरुक करने के निर्देश दिये गये।
चौकी प्रभारी गंगोत्री को CWC की टीम के साथ संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाकर बाल मजदूरी कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने, धाम में यात्रा व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आदेश मंदिर परिसर में 50 मीटर की परिधि में रील्स अथवा विडियो ग्राफी न करने देने के सम्बन्ध में जागरुक/कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण/भ्रमण के दौरान उनके द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस जवानों से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं पूछकर उनके समाधान का अश्वासन दिया गया।
इस दौरान निरीक्षक अभिसूचना इकाई श्री बृजमोहन गुंसाई, वाचक पुलिस अधीक्षक उ0नि0 श्री कोमल सिंह रावत सहित अन्य मौजूद रहे।



