HNN Shortsउत्तराखंडबड़ी खबरहोम

चंपावत उपचुनाव के प्रचार में उतरे गायक पवनदीप

गीत के सबसे बड़े रियली शो, इंडियन आइडल में पहाड़ के पवनदीप चा जादू चल गया। इंडियन आइडल रियलिटी शो के विजेता चंपावत के लाल पवनदीप राजन बीते दिन शाम टनकपुर पहुंचे। गगनदीप ने मुख्यमंत्री धामी के समर्थन में संगीतमय प्रस्तुति दी।  टनकपुर के गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी ने किया।

यह भी पढ़े-राशन कार्ड को लेकर खाद्य विभाग हुआ सख्त

इस मौके पर निवर्तमान विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी भी मौजूद थे। पवनदीप ने मंच पर आते ही सबसे पहले प्यारी जन्मभूमि, मेरो पहाड़ गाना गाया। इस गाने पर सैकड़ों की संख्या में पवन दीप को सुनने आए टनकपुर क्षेत्र के लोग झूम उठे। चंपावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में जहां लगातार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक समेत भाजपा संगठन के लोग चंपावत विधानसभा क्षेत्र में घूम कर पसीना बहा रहे हैं, स्टार गायक बन चुके पवनदीप राजन भी सीएम धामी के पक्ष में आम जनता को लुभाने के लिए मुंबई से टनकपुर पहुंचे। पवनदीप ने मुख्यमंत्री धामी के समर्थन की आम जन से अपील की। चंपावत में 31 मई को विधानसभा उपचुनाव है। 3 जून को उपचुनाव का परिणाम आएगा।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button