Sanjay Dutt Mahakal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। उन्होंने वहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए और सुबह की भस्म आरती का भी हिस्सा बने। संजय दत्त नंदी हॉल में बैठे और भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. देखे, वीडियो-
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मंदिर से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वे मंत्र सुनते और आरती का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें सच्चा भक्त बता रहे हैं।
संजय दत्त ने कही दिल की बात
दर्शन के बाद संजय दत्त ने कहा, ‘यह मेरा सौभाग्य है कि बाबा महाकाल ने मुझे बुलाया। मैं कई सालों से आने की कोशिश कर रहा था। आज यहां आकर और भस्म आरती देखकर मैं बहुत खुश हूं। यहां की दिव्य ऊर्जा को मैंने अपने दिल से महसूस किया। मेरी इच्छा है कि बाबा का आशीर्वाद सब पर बना रहे।”
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का महत्व
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर उज्जैन में स्थित है और बहुत प्राचीन माना जाता है। मान्यता है कि यहां का शिवलिंग स्वयंभू है, यानी धरती से खुद प्रकट हुआ है।
इस मंदिर की सबसे खास पूजा भस्म आरती है, जो हर सुबह होती है। मध्य प्रदेश में कुल दो ज्योतिर्लिंग हैं– महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर से लगभग 140 किलोमीटर दूर है। दोनों ही जगहें शिवभक्तों के लिए बहुत पवित्र मानी जाती हैं।
फिल्मों की दुनिया
धार्मिक यात्रा के साथ-साथ संजय दत्त फिल्मों में भी व्यस्त हैं। हाल ही में वे फिल्म ‘बागी 4’ में दिखे थे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी थे। फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा ने किया था और इसमें संजय दत्त का रोल काफी खास था।
अब वे जल्दी ही ‘धुरंधर’ नाम की जासूसी और एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे बड़े एक्टर्स भी होंगे।
Read more: – The Ba***ds Of Bollywood: वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर में इन सेलेब्स पर टिकी सबकी नजरें
HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है
HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7.
Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates.
#hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News