राष्ट्रीय

Saharanpur : पति और ससुराल पक्ष पर लगा महिला को जिंदा जलाने का आरोप

Saharanpur news : सहारनपुर कोतवाली देहात क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर उसे जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। अस्पताल से बनाया गया महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुरी तरह झुलसी हुई महिला ने अपनी पहचान राशदा, पुत्री अरशद, निवासी नकुड़ क्षेत्र के रूप में बताई है। राशदा ने बताया कि उसकी शादी दाबकी गुर्जर में हुई थी।

Saharanpur news : सहारनपुर कोतवाली देहात क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर उसे जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। अस्पताल से बनाया गया महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुरी तरह झुलसी हुई महिला ने अपनी पहचान राशदा, पुत्री अरशद, निवासी नकुड़ क्षेत्र के रूप में बताई है। राशदा ने बताया कि उसकी शादी दाबकी गुर्जर में हुई थी। आरोप है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उस पर तेल डालकर आग लगा दी। महिला ने यह भी कहा कि वारदात के समय उसकी सास और देवर मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। राशदा के अनुसार, आग लगते ही उसने चीख-पुकार कर मदद मांगी और खुद ही कपड़े फाड़े, लेकिन तब तक उसका शरीर बुरी तरह जल चुका था। महिला का आरोप है कि अस्पताल लाते समय उसके पति और ससुराल पक्ष ने उस पर गैस रिसाव से हादसा होने की झूठी कहानी बताने का दबाव बनाया।

पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

राशदा ने यह भी खुलासा किया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था, और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसने बताया कि उसके बच्चों को भी उससे छीन लिया गया है। राशदा के अनुसार, घटना के बाद भी ससुराल वाले लगातार उस पर सच्चाई छिपाने का दबाव बना रहे हैं। उसे प्रलोभन दिया जा रहा है कि अगर वह चुप रहती है तो उसे प्लॉट और पैसे मिलेंगे, लेकिन वह सच सामने लाना चाहती है। सहारनपुर के एसपी सिटी व्योम बिंदल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो के माध्यम से जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। महिला के बयान और आरोपों के आधार पर उसके पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है, और पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

 
सिमरन बिंजोला

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button