उत्तराखंड
उत्तराखंड के लोकगायक नवीन सेमवाल का निधन

उत्तराखंड में रहने वालो के लिए दुखद खबर है। बामणी जैसे सुपरहिट गढ़वाली गीत गाने वाला प्रसिद्ध गायक, रंगकर्मी नवीन सेमवाल का निधन हो गया है। नवीन सेमवाल रुद्रप्रयाग जनपद के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे । मंगलवार सुबह को मात्र 44 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
नवीन सेमवाल प्रतिभाशाली गायक तो थे ही मगर इसी के साथ वे प्रसिद्ध रंगकर्मी भी थे। उनके निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर है।