उत्तराखंड
Roorkee news : कर्मचारियों की लापरवाही से बन आयी मासूम की जान पर
Roorkee news : रुड़की के अंबर तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 12 से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक छात्र क्लासरूम में ही सो गया।

स्कूल स्टाफ ने छुट्टी के बाद छात्रों की उपस्थिति या कक्षाओं की जांच नहीं की
अंदर जाकर देखा गया तो बच्चा कक्षा के अंदर रोते हुए मिला। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, अभिभावकों ने शिक्षकों की इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कूल स्टाफ ने छुट्टी के बाद छात्रों की उपस्थिति या कक्षाओं की जांच नहीं की थी, जिसके चलते यह गंभीर लापरवाही हुई। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।सिमरन बिंजोला



