होमराष्ट्रीयस्वास्थ्य

दिल्ली में लगे 55 घंटे के कर्फ्यू से हुई सड़के सुनसान

बाहर निकलने पर दिखाना होगा ई पास

देश की में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है जिसको देखते हुए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया गया है जहां प्रदेश में कर्फ्यू बारिश और तेज सर्दी की वजह से सड़कें बिल्कुल सुनसान हो गई हैं सड़कों पर जगह जगह पुलिस तैनात की गई है। हमेशा व्यस्त रहने वाला दिल्ली का प्रसिध्द जनपथ मार्केट सुनसान पड़ा हुआ है। कर्फ्यू के दौरान लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने के लोगों को सरकार ने द्वारा जारी किया गया ई पास और पहचान पत्र दिखाना होगा वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बाजारों सड़कों कलोनियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है यदि किसी को जरुरी काम से बाहर जाना होगा तो उसे दिल्ली सरकार द्वारा जारी किया हुआ ई पास दिखाना होगा तभी वह जा सकेगा दिल्ली सरकार ने ई पास बनाने के लिए एक वेबसाइट जारी कर रखी है जिसके माध्यम से लोग ई पास बना सकते हैं।

मान्यता प्राप्त आईडी दिखाकर कर सकेंगे यात्रा

इसके अलावा न्यायधीश न्यायिका अधिकारियों  अदालत के कर्मचारियों पत्रकारों और वकीलों को भी मान्यता वाले आईडी कार्ड  और अदालत प्रशासन के द्वारा जारी किया गया परमिशन लैटर दिखाने पर ही यात्रा करने की अनुमति होगी और जिन लोगों को कर्फ्यू के दौरान छूट दी गई है उनमें निजी चिकित्सा कर्मी जैसे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिक्स और अस्पतालों नैदानिक केंद्रों परीक्षण प्रयोगशालाओं, क्लीनिकों, फार्मेसियों, दवा कंपनियों और मान्यता प्राप्त आईडी दिखाने पर चिकित्सा ऑक्सीनजन आपूर्तिकर्ताओं से जुड़े लोग शामिल किए गए हैं। यह भी पढे़ं-सीडीएस रावत की याद में बनने वाले स्मृति द्वार का हुआ शिलान्यास

डीडीएमए के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो ने किया बदलाव

दिल्ली डीडीएमए के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन ने वीकेंड पर मेट्रो के कार्यक्रम में बदलाव किया है। शनिवार-रविवार को यात्रियों को ब्लू और यलो लाइन पर 15 मिनट बाद मेट्रो मिलेगी जबकि शेष सभी लाइन पर दो मेट्रो के बीच 20 मिनट का अंतराल होगा। सोमवार से शुक्रवार के बीच सभी लाइन पर मेट्रो 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी। कर्फ्यू के कारण मेट्रो में सिर्फ आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोग ही यात्रा करेंगे। आरती राणा

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button