उत्तराखंड
rishikesh : दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए तीन दोस्तों में से एक गंगा में गिरा
rishikesh news : ऋषिकेश में निर्माणाधीन पुल बजरंग सेतु से एक युवक नदी में गिरा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।

पर्यटकों की भीड़ के कारण कार्य प्रभावित हो रहा कार्य
अगर पर्यटकों को पुल पर जाने से मना किया जाता है, तो वे न केवल झगड़ते है, बल्कि खुद को वीआईपी बताकर अधिकारियों से शिकायत की धमकी भी देते है। और आखिर में यहां पर भीड़ और अव्यवस्था के कारण हादसा हो ही गया। पर्यटकों की भीड़ के कारण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते निर्माण एजेंसी का कहना है कि पुल का कार्य अब अंतिम चरण में है, ऐसे में प्रशासन को पर्यटकों के लिए निश्चित समय तय कर आवागमन नियंत्रित करना चाहिए। ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और इस तरह की घटनाएं दोबारा न पाएं।सिमरन बिंजोला



