HNN Shortsउत्तराखंडबारिशमौसमशिक्षा
भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी …

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी दृष्टिगत दिनांक 12 अगस्त 2023 शनिवार को जनपद पौड़ी क्षेत्र अंतर्गत समस्त शासकीय अर्थशास्त्रीय एवं निजी विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाएं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह आदेश डॉक्टर आशीष चौहान जिला मजिस्ट्रेट अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गढ़वाल में जारी किया है।
प्रदेशभर के कई जिलों में भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल और पौड़ी कल 12 अगस्त को समस्त स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिसके जिलाधिकारियों ने आदेश जारी कर दिए हैं।
नैनीताल
मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 अगस्त के मध्य जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम मंे
अपर जिला मजिस्टेªट/आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अशोक कुमार जोशी ने सम्भावित आपदाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के दृष्टिगत 12 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 12 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एंव आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी



