
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा आज दिल्ली में युवा घोषणा पत्र जारी करेंगे पार्टी इसमें युवाओं के रोजगार, परीक्षा शुल्क और भर्तियो में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना नजरिया पेश करेगी वहीं भाजपा को यूपी की सत्ता में वापस लाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के संगठन मंत्री सुनील बंसल की जोड़ी ने चुनाव प्रचार और रणनीति की कमान अपने हाथों में ले ली है।
यह भी पढ़े-हरक सिंह रावत कल होंगे कांग्रेस पार्टी में शामिल
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए बीते दिन 41 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी थी प्रिंयका ने दूसरी सूची में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है पार्टी ने साहिबाबाद सीट पर दिवंगत नेता राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी को उम्मीदवार बनाया है राजीव त्यागी का लाइव टीवी डिबेट में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।