होमHNN Shortsबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

Punjab CM: भगवंत मान बने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री

आम आदमी पार्टी  के नेता भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान को दोपहर साढ़े 12 बजे राज्यपाल बीएल पुरोहित  ने शपथ दिलाई। मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह पंजाब के नवांशहर में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दें कि AAP ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीतकर पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की, जो राज्य में अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
शपथ ग्रहण समारोह में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी कैबिनेट और पंजाब के सभी विधायकों के साथ मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल के अलावा कोई अन्य मुख्यमंत्री या विपक्ष का बड़ा नेता मौजूद नहीं था।
पंजाब के निवर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था। भगवंत मान की अपील के बाद उनके समर्थक बसंती रंग की पगड़ी और दुपट्‌टा ओढ़कर समारोह में पहुंचे थे जगरांव के एसएसपी केतन पाटिल ने बताया कि यहां जो पंडाल लगा है उसकी क्षमता 50 हजार से ज्यादा है। जो MLA, उनके परिवार और VVIP जो दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब से आ रहे हैं उनकी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी हमारे जिले को दी गई है। कुल मिलाकर 2000 के लगभग पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़े- हिजाब विवाद पर आज आएगा कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला
भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश में अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए पुरुषों से पीली पगड़ी और महिलाओं से पीली शॉल पहनकर आने की अपील की थी। शहीद भगत सिंह की पीली पगड़ी को ध्यान में रखकर ये अपील की गई थी। बता दें कि मान खुद पीली पगड़ी पहने हुए नजर आते हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ प्रचंड जीत मिली थी। AAP ने राज्य की 117 विधानसभा सीट में से 92 पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस को 18, बीजेपी को 2, बीएसपी 1 और शिरोमणि अकाली दल को 3 सीटें मिली थीं। भगवंत मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की है।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button