होम
यूपी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया घोषण पत्र जारी
कांग्रेस ने उन्नति विधान नाम से जारी किया घोषणा पत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी किया कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने से पहले पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को अपने घोषणा पत्र का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणा पत्र को 4 वादे भी पूरे नहीं कर पाई भाजपा के पास न 5 सालों के काम का हिसाब न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन है इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी पेस्ट करके अपना काम चला रही है।
पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर उन्नति विधान नाम से घोषणा पत्र जारी किया है इस घोषणा पत्र के माध्यम से कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनाए गए प्रयोगों को उत्तर प्रदेश में दोहराने की कोशिश की है इससे पहले कांग्रेस महिलाओं और युवाओं के लिए अलग अलग घोषणापत्र जारी कर चुकी है मंहगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस मुकर रही है।


