बॉलीवुड

Priyanka Chopra Karwa Chauth: करवाचौथ पर प्रियंका ने शेयर किया खूबसूरत मेहंदी लुक,हाथों पर लिखवाया ‘निकोलस’

Priyanka Chopra Karwa Chauth: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपनी बेटी मालती की मेहँदी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

 

Priyanka Chopra Karwa Chauth: भारत में हर त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। 10 अक्टूबर यानी कल करवाचौथ का पर्व है, जिसकी तैयारी सुहागन महिलाएं कई दिन पहले से करती हैं। इस दिन मेहँदी लगाने की परंपरा भी होती है, जिसमें महिलाएं अपने पति के नाम की मेहँदी लगाती हैं। बॉलीवुड की कपल जोड़ियां भी इस दिन को खास मानकर सेलिब्रेट करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का करवाचौथ और मेहँदी सेलिब्रेशन

प्रियंका चोपड़ा हर साल अपने पति निकलोस के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं और इस साल भी ऐसा ही करेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और अपनी बेटी मालती की मेहँदी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका ने अपने हाथ पर अरेबिक डिज़ाइन में मेहँदी लगवाई है, जिसमें उनके पति का नाम भी लिखा गया है। वहीं, उनकी बेटी मालती के हाथ में बटरफ्लाई डिज़ाइन बनाया गया है। वीडियो में मालती के छोटे-छोटे हाथ बेहद क्यूट लग रहे हैं। प्रियंका ने अपनी स्टोरी को कैप्शन देते हुए लिखा कि इस करवाचौथ पर आपके पसंद का काम कर रही हैं। उन्होंने मेहँदी आर्टिस्ट शिरीन चारनिया को भी टैग किया है, जो कई बड़े सेलेब्स को मेहँदी डिजाइन देती हैं।

शादी और फैमिली अपडेट

प्रियंका और निकलोस की शादी साल 2018 में हिंदू और ईसाई रिवाजों दोनों में हुई थी। इसके बाद 2022 में उन्होंने अपनी बेटी मालती का स्वागत किया।

वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई में बुलगारी ब्रांड के इवेंट में पर्पल लुक में नजर आईं, जिसने सबका ध्यान खींचा। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास दो बड़ी फिल्में हैं- एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी 29’, जिसमें वह महेश बाबू के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, और ‘कृष 4’, जिसे ऋतिक रोशन निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका के तीन अलग-अलग रोल होंगे, हालांकि उनकी एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। Read  more:-  देशभर में कल मनाया जाएगा करवाचौथ, जानिए करवाचौथ व्रत का महत्व

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button