मनोरंजन
Naagin 7 में दिखेंगी प्रियंका चाहर चौधरी, बनीं अब तक की सबसे हाई-डिमांड नागिन!
Naagin 7: एकता कपूर ने ‘नागिन 7’ की नई नागिन के किरदार में ‘उडारियां’ फेम और ‘बिग बॉस 16’ की स्टार प्रियंका चाहर चौधरी को चुना है।
Naagin 7 : टीवी की दुनिया में शायद ही कोई ऐसा दर्शक होगा जो ‘नागिन’ शो के बारे में न जानता हो। इस शो ने सालों से छोटे पर्दे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अब तक ‘नागिन’ के छह सीजन आ चुके हैं और अब दर्शकों को इंतजार है इसके सातवें सीजन का। हर बार की तरह इस बार भी शो में एक नई नागिन नजर आने वाली है।
इस बार एकता कपूर ने ‘नागिन 7’ की नई नागिन के किरदार में ‘उडारियां’ फेम और ‘बिग बॉस 16’ की स्टार प्रियंका चाहर चौधरी को चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका को शो के लीड रोल के लिए मोटी रकम दी जा रही है। बताया जा रहा है कि वह इस शो के लिए प्रति एपिसोड ₹80,000 की फीस चार्ज कर रही हैं, जिससे वह टीवी की हाई-डिमांड एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई हैं।
नागिन 4 और 5 में रही टीआरपी की गिरावट
- ‘नागिन’ फ्रेंचाइज़ी के पिछले कुछ सीजन टीआरपी के मामले में ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।
- नागिन 4 में निया शर्मा को प्रति एपिसोड ₹40,000 की फीस दी गई थी।
- वहीं नागिन 5 में सुरभि चांदना को प्रति एपिसोड ₹60,000 फीस मिली थी।
- टीआरपी में गिरावट के चलते इन दोनों सीजन की लोकप्रियता सीमित रह गई थी।



