HNN Shortsउत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति
प्रकाश रावत ने करण मेहरा द्वारा भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने को दिए बयान पर दी प्रतिक्रिया
Prakash Rawat reacts to the statement made by Karan Mehra to file a case against BJP leaders and office bearers

कांग्रेस नेताओं की शार्ट टाइम मेमोरी लॉस से पता चलता है कि वे भावनाविहीन हो गए है जिसके चलते उन्हें अपने प्रति और समाज के प्रति भी अपमान का अहसास नही होता है सिवाय राहुल गांधी के!!
रावत ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणाबाजियों में अपने राजनैतिक आन्दोलन चला रही है। एक और हाथ से हाथ जोड़ों का दावा करते हैं, दूसरी तरफ जय भारत सत्याग्रह का, फिर मेरा घर राहुल का घर और अब महीने भर आंदोलन का कार्यक्रम और ऐसा हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि प्रदेश में कॉग्रेस की संगठन टीम का गठन तक नहीं है और दावा एक साथ कई आंदोलन चलाने के किये जा रहे हैं। कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी बचाने और फिर पार्टी में लोकतंत्र बचाने की चिन्ता करनी चाहिए। रही देश में लोकतन्त्र की तो वह पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत मजबूत है।



