होमउत्तराखंड

हल्द्वानी में पीएम मोदी की रैली आज, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी में बड़ी रैली होने जा रही है, जिसमें आज कुमाऊं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17547 करोड़ की सौगात देंगे। वहीं प्रदेश सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा पीएम के कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी हैं। पार्टी के कई बड़े नेता हल्द्वानी पहुंच गए हैं। आज पीएम मोदी हल्द्वानी में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले 14127 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पीएम मोदी  3420 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। यह भी पढ़े-पीएम की 30 दिसंबर रैली के दौरान भाजपा ने रोकी विजय यात्रा

पीएम मोदी 17 विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14,127 करोड़ लागत की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं। -5,747 करोड़ की 300 मेगावाट की यूजेवीएनल की लखवाड़ बहुउद्देश्यीय परियोजना। -4,002 करोड़ लागत की 85.30 किमी मुरादाबाद-काशीपुर फोर लेन रोड परियोजना। -1250 करोड़ की 13 जिलों में जल जीवन मिशन के तहत 73 वाटर सप्लाई स्कीम। -627 करोड़ की पीएमजीएसवाई की स्टेज दो के 133 मार्ग। -455 करोड़ के एम्स सेटेलाइट केंद्र। -450 करोड़ के पीएमजीएसवाई के 151 मिसिंग पुल। -455 करोड़ पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज। -205 करोड़ 24 घंटे सातों दिन पेयजल आपूर्तिक योजना। -199 करोड़ की नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नौ एसटीपी। -171 करोड़ के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 1256 यूनिट्स। -35 करोड़ का काशीपुर सिडकुल में अरोमा पार्क। -78 करोड़ का नैनीताल जिले में सीवरेज प्रणाली की सुदृढ़ीकरण योजना। -66 करोड़ की सितारगंज में प्लास्टिक इंडस्ट्रियल पार्क। – 58 करोड़ की मदकोटा से हल्द्वानी सड़क मार्ग। -54 करोड़ की किच्छा से पंतनगर सड़क मार्ग। -53 करोड़ की खटीमा बाईपास। -177 करोड़ की एशियन हाईवे से नेपाल तक कनेक्टिविटी।     शिवानी चौधरी      

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button