HNN Shortsउत्तरप्रदेशराजनीति
पीएम मोदी की 13 विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बहराइच में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह गोंडा, बहराइच और श्रावस्ती के 13 विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली होगी। इसी रैली के माध्यम से पीएम गोंडा और बलरामपुर की 6 विधानसभाओं के लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रैली में उपस्थित रहेंगे।
रैली की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री और रैली प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि आज को बहराइच की पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवदाह मोड़ पर होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में बहराइच की बलहा, नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर व कैसरगंज, श्रावस्ती की भिनगा व श्रावस्ती और गोंडा की मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार व करनैलगंज विधानसभाओं के लोग मौजूद रहेंगे। कोविड गाइडलाइन के हिसाब से लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़े- उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चंपावत में बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरी
बहराइच रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री बलरामपुर की तुलसीपुर, गैंसडी, उतरौला व बलरामपुर तथा गोंडा जिले की तरबगंज और मनकापुर विधानसभाओं के 31 सांगठनिक मंडलों को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे। यहां बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री को सुनने की व्यवस्था की गई है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी रैली का प्रसारण किया जाएगा।



