अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीयहोम

पीएम मोदी कोपेनहेगन के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप यात्रा के दूसरे दिन आज डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के लिए रवाना हो गए हैं। वे डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान करेंगे। वहीं बीते दिनपीएम मोदी जर्मनी पहुंचे जहां भारत और जर्मनी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और जर्मनी के आर्थिक सहयोग एवं विकास मंत्री वेंजा शुल्ज के बीच वर्चुअल मीटिंग में कृषि क्षेत्र को लेकर अहम समझौता हुआ।

यह भी पढ़ें :- विधायक मयूख महर ने अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया सम्मानित

यह समझौता कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर केंद्रित है। इसके तहत दोनों देश इस क्षेत्र में साझा शोध को बढ़ावा देंगे और जानकारियां साझा करेंगे ओर जर्मनी ने कहा कि वह भारत को जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों को पाने में मदद के लिए 2030 ओर 10 बिलियन यूरो देगा। पीएम मोदी ने सोमवार को जर्मनी में रह रहे भारतीयों को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा कि एक नए पुनरुत्थान वाले भारत ने दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का मन बना लिया है और उन्होंने प्रवासी भारतीयों से वैश्विक स्तर पर बड़ी प्रगति करने में देश की मदद करने का आग्रह किया। मोदी ने आगे कहा कि आज सरकार निवेशकों के पांव में जंजीरें डालकर नहीं उनके मनोबल को बढ़ाकर आगे बढ़ रही है। आज कारोबार का सबसे उन्‍नत माहौल भारत में मौजूद है। हम जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पीपुल पावर से लेकर टेक पावर तक हर समाधान पर काम कर रहे हैं। बीते आठ वर्षों में हमने भारत में एलपीजी कवरेज को 50 फीसद से बढ़ाकर लगभग 100 फीसद कर दिया है। यही नहीं भारत का हर घर अब एलईडी बल्ब उपयोग कर रहा है।

तानिया चंचल

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button