
गणतंत्र दिवस से पहले 24 जनवरी को पीएम मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ सवांद करेंगे इस दौरान पीएम पहली बार साल 2021 22 के पुरस्कार विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र भी सौंपेंगे 2021 के विजताओं को भी इसी समारोह में प्रमाण पत्र दिए जाएंगे जिन्हें पिछले साल कोविड स्थिति के कारण प्रमाणपत्र नहीं दिया जा सका था पीएम ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट देंगे इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई भी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत में रहने वाले 5 वर्ष से अधिक और 18 साल तक के बच्चों को एक मान्यता के तौर पर दिया जाता है ये पुरस्कार नवाचार, शैक्षिक उपलब्धि, खेल, कला एवं संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी जैसे 6 क्षेत्रों में असाधरण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए दिया जाता है प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाते हैं पीएम हर साल इन पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत भी करते हैं।
यह भी पढ़ें-सीएम योगी ने की सुभाषचंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन