HNN Shortsराष्ट्रीयहोम

पीएम मोदी आज करेंगे वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सूरत में पाटीदार समाज की संस्था सरदारधाम की ओर से आयोजित वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन (जीपीबीएस) का उद्धाटन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को दी।

पीएम मोदी ने बताया कि सरदारधाम पाटीदार समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए ‘मिशन 2026’ के तहत जीपीबीएस का आयोजन कर रहा है। यह सम्मेलन प्रत्येक दो वर्ष में होता है। पहले दो सम्मेलन क्रमश: 2018 और 2020 में गांधीनगर में हुए थे। इस जीपीबीएस-2022 का मुख्य विषय ‘आत्मनिर्भर समुदाय से आत्मनिर्भर गुजरात और भारत’ रखा गया है। पीएमओ ने बताया कि इस सम्मेलन का लक्ष्य पाटीदार समाज के छोटे, मझोले और बड़े उद्यमियों को एक साथ लाना, उन्हें आगे बढ़ाना और नए उद्यमियों को सहयोग देने के साथ ही शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देना है।

यह भी पढ़े- पुस्तकालय घोटाला मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हाईकोर्ट का नोटिस

पीएमओ के मुताबिक 29 अप्रैल से लेकर एक मई तक चलने वाले इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में सरकारी औद्योगिक नीति, मध्य, सुक्ष्म एवं लघु उद्योग (एमएसएमई) , स्टार्ट-अप, नवाचार से संबंधित विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button