HNN Shortsअंतरराष्ट्रीय
अमेरिका से मिस्र पहुंचे पीएम मोदी ने की ‘इंडिया यूनिट’ के साथ बैठक, की चर्चा
पीएम मोदी का मिस्त्र में हुआ भावभीना स्वागत, मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली सहित शीर्ष मंत्रियों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने ट्वीट किया- ”मिस्र में भारतीय प्रवासियों के गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुआ. उनका समर्थन और स्नेह वास्तव में हमारे राष्ट्रों के शाश्वत बंधन का प्रतीक है. यह भी उल्लेखनीय है कि मिस्र के लोग भारतीय पोशाक पहने थे. सचमुच यह हमारे साझा सांस्कृतिक संबंधों का उत्सव है.”
प्रधानमंत्री मोदी की मिस्र की पहली यात्रा है. काहिरा के हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का मिस्र के प्रधानमंत्री ने स्वागत किया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. 26 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री द्विपक्षीय यात्रा के लिए मिस्र पहुंचे हैं.
पीएम मोदी ने ट्वीट किया- ”मैं हवाई अड्डे पर विशेष भाव के साथ स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली को धन्यवाद देता हूं. भारत-मिस्र संबंध फलें-फूलें और हमारे देशों के लोगों को लाभान्वित करें.”
पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को स्थानीय समय अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे अल हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे. इसके बाद वे हेलियोपोलिस वॉर सिमिट्री (कब्रिस्तान) का दौरा करेंगे. वे इसके बाद मिस्र प्रेसीडेंसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी के साथ उनकी बैठक होगी.
रविवार को पीएम मोदी एक बैठक में शामिल होंगे जिसमें प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. इस बैठक में कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा. पीएम मोदी की दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और शाम तीन बजे वे भारत के लिए प्रस्थान करेंगे.



