breaking news
PM Modi In Mizoram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम-दिल्ली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
PM Modi In Mizoram: पीएम मोदी ने मिज़ोरम से दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता के लिए चली नई ट्रेनें चला दी है जिससे 13 सितम्बर का दिन मिजोरम के लिए ऐतिहासिक बन गया है क्योंकि आज से आईजोल भारत की रेलवे लाइन से जुड़ गया है

PM Modi In Mizoram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिज़ोरम से दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता के लिए चलाई नई ट्रेनें
PM Modi In Mizoram: पीएम मोदी ने बैराबी-सायरंग रेल लाइन का उद्घाटन कर दिया है. जी हाँ मोदी 2 दिनों के नार्थ ईस्ट के दौरे पर है. और अब दिल्ली,कोलकाता और गुवाहाटी के लिए सीधी ट्रेनें शुरू हो गयी है. पीएम मोदी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51.38 किमी लंबी बैराबी–सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन करना पड़ा क्योंकि दुर्भाग से मौसम ख़राब होने की वजह से वे आईजोल नहीं पहुंच पाए.मिजोरम के लिए है ऐतिहासिक दिन
पीएम मोदी ने ‘X’ पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा- 13 सितम्बर का दिन मिजोरम के लिए ऐतिहासिक बन गया है क्योंकि आज से आईजोल भारत की रेलवे लाइन से जुड़ गया है. कुछ समय पहले मैंने आइजोल रेलवे लाइन की रखी थी और अब इंजीनियरों और मजदूरों की मेहनत से अब बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन बनकर तैयार है। साथ में उन्होंने ये भी कहा कि, इस रेलवे से किसान और व्यापारी देशभर के बाजारों तक आसानी से पहुंच पाएंगे, पढ़ाई और इलाज के बेहतर अवसर भी मिलेंगे.A landmark day for Mizoram as it joins India’s railway map! Key infrastructure projects are also being initiated. Speaking at a programme in Aizawl. https://t.co/MxM6c2WZHZ
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025



