
आज गुरु गोविंद सिंह की 355वीं जयंती है इस मौके पर पीएम मोदी ने समस्त देश वासियों को ट्वीट कर बधाई दी और कहा कि गुरु का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है गुरु गोविंद की जयंती को प्रकाश पर्व के रुप में भी मनाया जाता है। मैं हमेशा इस तथ्य को संजो कर रखूंगा कि हमारी सरकार को उनके 355 वें प्रकाश उत्सव को चिन्हित करने का अवसर मिला है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरु गोबिंद साहब की जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके 355वें प्रकाश पर्व पर नमन करता हूं। वह साहस करुणा और उदारता के प्रतीक थे। दलितों की सेवा करने के उनके प्रयासों को दुनिया भर में व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। हमारा समाज उनकी शिक्षाओं और बलिदानों का ऋणी रहेगा।
यह भी पढ़ें- 2022 चुनाव में भाजपा 21 जनवरी से पहले घोषित करेंगी प्रत्याशी