
पीएम मोदी और उनके मॉरीशस समकक्ष प्रविंद कुमार जगन्नाथ आज एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मॉरीशस में संयुक्त रुप मे भारत सहायता प्राप्त सामाजिक आवास परियोजना का उध्दाटन करेंगे भारतीय विदेश मंत्रालय ने बीते दिन कहा था कि दोनों मॉरीशस में सिविल सर्विस कॉलेज और 8 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे जिसे भारत के समर्थन के साथ शुरु किया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना और अन्य बुनियादी ढ़ांचा परियोजनाओं के लिए भारत से मॉरीशस को 190 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट देने और छोटी विकास परियोजनाओं को लागू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन का आदान प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढे़ं-भाजपा ने जारी की गोवा चुनाव के अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट