breaking news

Pakistan Taliban War News: पाकिस्तान का आखिरी मिनट ‘धोखा’, अफगान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़काएगा तनाव

Pakistan Taliban War News: 15 अक्टूबर 2025 को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्दक जिले पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें कम से कम 12 नागरिक मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए। तालिबान ने इस हमले को ‘सीजफायर से ठीक पहले किया गया धोखा’ बताया।

Pakistan Taliban War News: अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर फिर से तनाव भड़क गया है। दरअसल अचानक धमाके गूंजे। जिससे फिर अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर हड़कंप मच गया। कयास लगाए जाने लगे कि क्या यह आखिरी हमला था, या एक नई जंग की शुरुआत। वो इसलिए क्योंकि 15 अक्टूबर 2025 को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्दक जिले पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें कम से कम 12 नागरिक मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए। तालिबान ने इस हमले को ‘सीजफायर से ठीक पहले किया गया धोखा’ बताया। तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना ने 15 अक्टूबर की सुबह 4 बजे से शुरू हुई गोलीबारी के बाद, सुबह 8 बजे तक सीमा पर भारी हमले किए और फिर एयरस्ट्राइक की। यह हमला तालिबान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन इसके कारण कई आम नागरिक भी प्रभावित हुए। स्पिन बोल्दक, जो पाकिस्तान के चमन बॉर्डर के करीब है, व्यापार और आवाजाही का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है और यहां हुए हमले से स्थानीय लोगों को भारी नुकसान हुआ है। तो वहीं पाकिस्तान का दावा है कि यह हमला उनके खिलाफ तालिबान के लगातार हमलों का जवाब था। वहीं तालिबान का कहना है कि यह हमले सीमा पर अस्थायी सीजफायर की घोषणा से ठीक पहले हुए ताकि उन्हें कमजोर किया जा सके। इसी दिन शाम को दोनों देशों ने 48 घंटे के लिए अस्थायी सीजफायर की घोषणा की, लेकिन तालिबान ने इसे ‘धोखा’ बताते हुए चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने फिर हमला किया तो जवाब दिया जाएगा। बता दें कि यह कोई नया विवाद नहीं है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान की 2600 किलोमीटर लंबी डुरांड लाइन सीमा पुरानी दुश्मनी की गवाह है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान में आतंकी गुटों को पनाह दी जाती है, जबकि तालिबान पाकिस्तान की घुसपैठ और हमलों का विरोध करता है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या तालिबान इस बार भी सीजफायर का सम्मान करेगा या पाकिस्तान के धोखे पर जवाबी कार्रवाई करेगा। हालांकि अगर झड़पें बढ़ीं तो पूरी सीमा पर स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिससे लाखों लोगों का जीवन प्रभावित होगा।  

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button