मनोरंजन

OTT Release this Week: आर्यन खान से लेकर काजोल तक, ये सीरीज़ मचाएंगी OTT पर धमाल

OTT Release this Week: इस हफ्ते OTT पर द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से लेकर द ट्रायल सीजन 2 तक कई धमाकेदार सीरीज दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज देंगी! ✅

 

OTT Release this Week: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर शानदार रिलीज़ की बौछार होने वाली है क्योंकि इस हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ होने जा रही हैं। इसमें ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, ‘द ट्रायल – सीज़न 2’ से लेकर ‘द ट्रेजर हंटर्स’ तक के नाम शामिल हैं, जिनका आप घर बैठे मज़ा ले सकते है। चलिए हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली सीरीज और फ़िल्में के बारे में बताते है.

1. द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

OTT Release this Week:  सबसे पहली सीरीज है द बैड्स ऑफ बॉलीवुड , जो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने जा रही है। इस सीरीज़ में लक्ष्य, राघव जुयाल, साहेर बंबा, आन्या सिंह, मोना सिंह, बॉबी देओल, मनीष चौधरी, राजत बेदी और विजयंत कोहली जैसे स्टार नजर आने वाले है। खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और एस.एस. राजामौली भी कैमियो करते दिखाई देंगे। साथ ही बता दे इस सीरीज से आर्यन खान अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने जा रहे है।

2. द ट्रायल- सीजन 2

OTT Release this Week:  दूसरे नंबर पर है द ट्रायल – सीज़न 2, जो 19 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसमें काजोल के साथ कुब्रा सैत और शीबा चड्ढा भी लीड रोल में नज़र आएँगी। इस सीरीज में काजोल वकील न्योनिका सेनगुप्ता बनी हैं, जो अपने करियर में सफल हैं लेकिन उनकी निजी और प्रोफेशनल ज़िंदगी मुश्किलों से भरी है। इस बार उन्हें नए केस, राजनीतिक चालों और पारिवारिक तनाव से लड़ना होगा। सीज़न 2 में कुल 8 एपिसोड होंगे और हर एपिसोड लगभग 40-45 मिनट का होगा।

3. द ट्रेजर हंटर्स

OTT Release this Week:  गेम-रिएलिटी शो द ट्रेजर हंटर्स 15 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू हो चुका है। इस शो को होस्ट मनीषा रानी और तन्मय सिंह कर रहे हैं। वही इसमें 10 मशहूर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स हिस्सा लेने वाले हैं। सभी कंटेस्टेंट्स को मुंबई में छिपे हुए खजाने की ढूंढ़ना होगा। शो में उन्हें अलग-अलग चुनौतियों को सामना करना होगा। जो टीम या खिलाड़ी इन टास्क को सबसे तेजी और समझदारी से पूरा करेगा, वही विजेता होगा। इसे आप एक तरह की गेम भी समझ सकते है जिसमें बच्चे या बीडी सुराग ढूंढते हुए किसी खास खजाने को ढूंढते हैं.

4. शी सेड मे बी

अगले नंबर पर है रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘शी सेड मे बी’। यह फिल्म 19 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इसका निर्देशन बुकेट अलाकुस और एनजीओ द शॉ ने किया है। फिल्म में सरकन केयूलू और कादजा रेमन नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म में आपको रोमांस और कॉमेडी दोनों दिखने वाली हैं।

5. जेनरेशन V सीजन 2

द बॉयज यूनिवर्स की मशहूर सीरीज़ ‘जनरेशन V’ का दूसरा सीज़न 17 सितंबर को रिलीज़ होगा। और ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज़ में सुपरहीरोज़ की दुनिया और उनकी गुप्त कहानियों को अलग अंदाज में दिखाया गया है.

6. ऐलिस इन बॉर्डरलैंड सीजन 3

साइंस-फिक्शन थ्रिलर ‘ऐलिस इन बॉर्डरलैंड’ का तीसरा सीज़न 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगा। इसमें ताओ त्सुचिया और केंटो यामाजाकी जैसे स्टार लीड रोल में नज़र आने वाले है. Read more:- September 2025 Movies: सितंबर के महीने में देखना ना भूलें ये 7 धांसू फ़िल्में  
डिस्क्लेमर- ये जानकारी सिर्फ वायरल ट्रेंड के मुताबिक लिखी गयी है अधिक जानकारी के लिए इनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम की जांच करें.

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button