
देश में नए वैरिएंट ओमिक्रोन के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं परिवार कल्याण द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब नए वैरिएंट के कुल केस 781 के पार हो गए हैं यह वैरिएंट अबतक देश के 21 राज्यों में दस्तक दे चुका है हालांकि इनमें से 241 संक्रमित मरीज ठीक भी हो गए हैं वहीं ओमिक्रोन के बीते दिन नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है इसके अलावा महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल केसों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है हालांकि दिल्ली में अब तक इस वैरिएंट ओमिक्रोन के 57 संक्रमित मरीज ठीक हो गए और महाराष्ट्र में 72 संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं।