उत्तराखंड
रामलला के दर्शन और आरती के लिए नई समय सारिणी हुई जारी
ayodhya news : अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन और आरती के लिए नई समय सारिणी जारी की गई है। रामलला के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है।

नई समय सारिणी
जहां दर्शन पहले सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होते है, तो वहीं अब इसे परिवर्तित करके सुबह सात बजे से किया गया है। नए समय के अनुसार, श्रद्धालु सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इस बीच ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव मौसम और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को आरामदायक और सुव्यवस्थित दर्शन का अवसर मिल सके।सिमरन बिंजोला



