उत्तराखंडHNN Shortsराष्ट्रीय
होटल का पुश्ता ढहने से पांच वाहन क्षतिग्रस्त होने और अन्य नुकसान का मसूरी के विधायक मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण
Mussoorie MLA Minister Ganesh Joshi inspected five vehicles damaged and other damages due to collapse of hotel

इस मौके पर मंत्री जोशी ने होटल के संचालक से फोन पर और प्रबंधक को बुलाकर इस संबंध में वार्ता की। कहा कि जिन वाहनों का नुकसान हुआ है उन्हें यथाशीध्र ठीक करवाया जाय ताकि सीजन में उनका नुकसान न हो। उन्हांने कहा कि होटल से जो भी मुआवजा होगा दिलवाया जायेगा।
इस मौके पर उन्होंने मालरोड के सुधारीकरण का भी निरीक्षण किया और कार्य प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि कार्य धीमी गति से चल रहा है जिस पर उनहोंने मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता से भी मौके पर बात की और कहा कि कार्य में तेजी लाई जाय। आगामी 15 अप्रैल तक मालरोड का सुधारीकरण कार्य पूरा किया जाय। उन्हांने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य में बांधा पैदा हो रही है लेकिन उसके बावजूद कार्य समय से पूरा किया जायेगा।
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभिंयता प्रवीण कुश ने मंत्री गणेश जोशी को भरोसा दिया कि कार्य में तेजी लाई जायेगी और 15 अप्रैल तक कार्य पूरा कर लिया जायेगा ताकि सीजन प्रभावित न हो।



