breaking newsHNN Shortsउत्तराखंडबड़ी खबर
मसूरी: ख़बर का असर, कसमंडा लॉज स्टेड के अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाही एम.डी.डी.ए. ने किया सीज

वही विभाग की इस कार्यवाही से जहां आम लोग राहत की सांस ले रहे हैं वहीं अवैध निर्माण कार्य करने वाले विभाग की कार्यवाही से बौखला गए हैं
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा आज कसमंडा स्टेट में चल रहे अवैध निर्माण को सील किया गया बताया जाता है कि बिना नक्शे के स्वीकृति के अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसकी लगातार शिकायतें मुकुल हांडा द्वारा की जा रही थी ओर खबरें भी प्रकाशित हो रही थी जिसके बाद विभाग ने सीलिंग की कार्यवाही की।
इस बारे में जानकारी देते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि अवैध निर्माण की शिकायत पर पहले नोटिस की कार्रवाई की गई लेकिन कार्य निरंतर जारी रहा जिसके बाद विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही जारी रही।



