HNN Shorts
Muskan Rastogi Pregnancy: ड्रम वाली मुस्कान की हुई लड़की, सौरभ के परिवार ने डीएनए टेस्ट की मांग
Muskan Rastogi Pregnancy: ड्रम वाली मुस्कान ने अब एक नन्ही बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम राधा रखा गया है। लेकिन उसका पिता कौन है, यह जानने के लिए सौरभ का बड़ा भाई राहुल बेटी का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग कर रहे हैं।
Muskan Rastogi Pregnancy: उत्तर प्रदेश के मेरठ का ड्रम केस शायद ही कोई अब तक भूल पाए। उन सनसनीखेज वारदात के बाद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को जेल में बंद कर दिया गया था। और ड्रम वाली मुस्कान ने अब एक नन्ही बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम राधा रखा गया है। लेकिन उसका पिता कौन है, यह जानने के लिए सौरभ का बड़ा भाई राहुल बेटी का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग कर रहे हैं।
इसके अलावा बता दें कि जब मुस्कान का पहले प्रेगनेंसी टेस्ट किया गया था, तो वह नेगेटिव आया था, हालाँकि जेल में उनकी हालत बिगड़ने के बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया। डॉक्टर का कहना है कि जरूरी नहीं है कि शुरुआती महीनों में प्रेगनेंसी का पता चले। साथ ही डॉक्टर ने बताया कि डिलीवरी के समय मुस्कान का कोई परिवार का सदस्य उनसे मिलने नहीं पहुंचा और वार्ड में किसी को भी एंट्री की अनुमति नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि राधा की सेहत स्वस्थ है और 8 महीने में नॉर्मल डिलीवरी से पैदा हुई है। इसके अलावा सौरभ के भाई का कहना है कि अगर यह बेटी सौरभ की हुई, तो हम इसे खुशी-खुशी अपनाएंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे। बता दें कि मुस्कान ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को नीले ड्रम में दफन कर दिया था। और यह बात पुलिस के घर पहुंचने के बाद सौरभ की बेटी ने बताई थी। Read more:- Delhi Air Pollution: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब 50% स्टाफ करेंगे घर से काम


