breaking news

बिहार में बहार, अब महिलाओं को मिलेगा रोजगार, Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana से बदलेगी जिंदगी!

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है। जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर अपने जीवन को बेहतर बना सकेंगी।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : चुनावी साल में बिहार में सौगातों का दौर लगातार जारी है… इसी कड़ी में बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है… जिसके बाद अब बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं होगी… इस योजना के तहत बिहार सरकार की ओर से महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की जाएगी…जिससे महिलाएं खुद का स्टार्टअप कर सकती हैं… मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत बिहार की लाखों महिलाओं को फायदा मिलेगा… जो बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा कदम साबित होगा…

महिलाओं को खाते में कितनी भेजी जाएगी राशि ?

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के तहत महिलाओं के बैंक खाते में डायरेक्ट फंड ट्रांसफर के जरिए 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी, जिससे महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नया स्टार्टअप कर सकेंगी… और स्वावलंबी बन सकेंगी…

पीएम मोदी ने दी महिलाओं सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana का शुभारंभ कर बिहार की महिलाओं सौगात दी… योजना के शुभारंभ के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे… जिन्होंने इसे महिलाओं के लिए ‘आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण’ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

बिहार मे कितनी महिलाओं को मिलेगा फायदा ?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत बिहार में कुल 75 लाख महिलाएं लाभांवित होंगी… महिलाओं के बैंक खातों में सीधे-सीधे ₹10,000-₹10,000 भेजे गए हैं। इस योजना का लाभ महिलाओं को 26 सितंबर से मिलना शुरू हो गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा ?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के शुभारंभ के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘यह केवल राशि वितरण नहीं है, बल्कि महिलाओं को उनके सपने पूरे करने का एक मजबूत तरीका है। इससे वे अपना मनचाहा काम शुरू कर सकती हैं और अपने परिवार की आय बढ़ाकर जीवन को बेहतर बना सकती हैं।’

शुभारंभ के मौके पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ‘महिला शक्ति को सशक्त बनाने वाला एक ऐतिहासिक प्रयास’ बताया। उनका कहना है कि इस पहल से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि वे अपने परिवार के भविष्य को भी बेहतर बना सकेंगी।

क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खुद कमाने में सक्षम बनाना है। इस योजना में हर महिला को सीधे उसके बैंक खाते में ₹10,000 दिए जाएंगे। भविष्य में अगर उनका रोजगार सफल रहा तो उन्हें ₹2 लाख तक का और पैसा भी दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में सिर्फ पैसा नहीं दिया जा रहा है। महिलाओं को मदद के साथ साथ खास ट्रेनिंग भी मिलेगी ताकि वे अपना काम अच्छे से चला सकें।

कौन-कौन पात्र हैं?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:
  • आयु: 18 से 60 वर्ष के बीच।
  • कम से कम पढ़ाई: 10+2, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या इसके बराबर।
  • आवेदक के घर में किसी को सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।

कैसे मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत ₹10,000 की राशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में भेजी जाएगी। राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं को योजना का फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। अगर किसी महिला के खाते में पैसा नहीं आया है, तो यह तकनीकी कारणों से हो सकता है — जैसे फॉर्म में कोई जानकारी गलत भरना या दस्तावेज का अपलोड नहीं होना। ऐसे में महिला स्वयं सहायता समूह या ग्राम संगठन कार्यालय में जाकर अपने केस की जांच कर सकती है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का फॉर्म कैसे डाउनलोड करें

अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकती हैं। ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना फॉर्म PDF’ बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। इस फॉर्म को भरकर और आवश्यक दस्तावेज लगा के आवेदन किया जा सकता है।

महिलाओं के लिए संभव काम के विकल्प:

योजना के तहत महिलाएं अपने व्यवसाय की दिशा में कई विकल्प चुन सकती हैं। इनमें शामिल हैं:
  • फल/जूस/डेयरी प्रोडक्ट की दुकान
  • फल-सब्जी की दुकान
  • किराना दुकान
  • प्लास्टिक बर्तन की दुकान
  • खिलौना व जनरल स्टोर
  • ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग
  • मोबाइल रिचार्ज/मोबाइल बिक्री/रिपेयरिंग
  • स्टेशनरी व फोटोकॉपी की दुकान
  • खाद्य सामग्री दुकान
  • ब्यूटी पार्लर/कॉस्मेटिक/आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान
  • सिलाई, कपड़ा, फुटवियर की दुकान
  • खेती से जुड़े काम
  • ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा
  • बकरी पालन, गौपालन, मुर्गी पालन आदि
Read more:- हल्द्वानी के अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ की बायोपिक में निभाई अहम भूमिका, बने चर्चा का केंद्र

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button