
परिवहन विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की मंगलवार सुबह से पूरे राज्य में हड़ताल हो रखी है। जिसके कारण आरटीओ व एआरटीओ के कार्यालय और परिवहन चेकपोस्टों पर भी काम नहीं हो पा रहा है, पदोन्नति से जुड़े शासनादेश में गलती के कारण कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की गई है। आरटीओ कार्यालय में भी कर्मचारी धरना दे रहे है, कार्यालय में काम न होने की वजह से आवेदकों का न तो ड्राइविंग लाइसेंस, टैक्स जमा , नए वाहनों का पंजीकरण आदि सारे कामों पर रोक लग गई है। साथ ही राज्य के सभी परिवहन चेकपोस्टों पर भी काम को रोक दिया गया है।
कर्मचारियों की हड़ताल से सबसे ज्यादा दिक्कतें लर्निंग ड्राइवरों को लाइसेंस बनाने में आई। क्योंकि ऑनलाइन आवेदन की वजह से आवेदकों को परीक्षा व बायोमैट्रिक की जो तारीख बताई गई थी,उस दिन से ह़ड़ताल होने की वजह से आवेदकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आरटीओ दिनेश चंद पठोई ने कहा कि जो परीक्षा हो नही पाई, उसे आने वाले समय में नए शिरे से कराई जाएगी।



