उत्तराखंड
मंत्री अग्रवाल ने किया आराघर चौक से प्रिंस चौक तक निर्माण कार्य का निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर जताई कड़ी नाराजगी, दिए निर्देश

इसके बाद डॉ अग्रवाल ने इंटीग्रेटेड ऑफिस काम्प्लेक्स ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। डॉ अग्रवाल ने पाया कि ग्रीन बिल्डिंग का कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है, जबकि इसके निर्माण पूर्ण करने की अवधि 12 दिसंबर 2024 है, डॉ अग्रवाल ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कार्य को चुनौती के रूप में लेते हुए तय समय के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बता दें कि देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य करीब 204.46 करोड़ रुपए है। जिसमें जिले के 73 विभागों को शिफ्ट किया जाना है। इसके चलते समय की बचत के साथ शहर में यातायात भी सुरक्षित होगा तथा जाम की समस्या से भी नहीं जूझना पड़ेगा। ग्रीन बिल्डिंग नाम के ही अनुरूप ऊर्जा दक्ष होगी और यहां वर्षा जल संग्रहण सहित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि के इंतजाम भी किए जाएंगे तथा इसका निर्माण भूकंप विरोधी तकनीक द्वारा किया जाएगा। इसमें करीब 1200 वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी तथा 1000 व्यक्तियों की क्षमता वाला बहु उपयोगी हाल भी बनेगा।
इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुश, स्मार्ट सिटी के अधीक्षण अभियंता जगमोहन, मुख्य महाप्रबंधक कृष्ण बल्लभ चमोला, जनसंपर्क अधिकारी स्मार्ट सिटी प्रेरणा ध्यानी सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों उपस्थित रहे।



