उत्तराखंडदेहरादून
MDDA के नए चीफ इंजीनियर बने हरिचंद सिंह राणा…. संघर्ष, सेवा और विकास की अद्भुत प्रेरणादायक यात्रा
21 दिसंबर से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के मुख्य अभियंता के रूप में श्री हरिचंद सिंह राणा ने वर्तमान में विभाग की कमान संभाली है, श्री हरिचंद सिंह राणा ने सिविल इंजीनियरिंग और प्रशासन के क्षेत्र में अपनी मेहनत और समर्पण की भावना से राज्य के ग्रामीण और शहरी विकास में एक अनुकरणीय योगदान दिया है।
20 दिसंबर 1965 को जन्मे उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ग्राम पाली (पट्टी पालीकोट) में जन्में श्री हरिचंद सिंह राणा ने अपनी मूल शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट (वर्तमान नाम शहिद भाग सिंह इंटर कॉलेज पट्टी पालीकोट) टिहरी गढ़वाल से प्राप्त करी जिसके बाद हरिचंद सिंह राणा ने वर्ष 1985 में श्रीनगर गढ़वाल के राजकीय पॉलिटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया। शिक्षा में रुचि रखने वाले श्री हरिचंद सिंह राणा ने आगे चलकर राजस्थान से एडवांस स्टडीज की पढ़ाई पूरी करी और 1986 में जूनियर इंजीनियर के रूप में ग्रामीण विकास विभाग में अपनी सेवा यात्रा शुरू की।
