
गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेट उत्पल पर्रिकर ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया बीते दिन ही उत्पल ने पणजी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की थी उत्पल को बीजेपी द्वारा कई दिनों से मनाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन वह पार्टी द्वारा पणजी से टिकट न मिलने से नाखुश थे।
यह भी पढ़े-भाजपा की 11 सीटें फंसी, आज जारी हो सकती है सूची
पणजी सीट से भाजपा के उम्मीदवार अतानासियों मोनसेरेट ने बीते दिन कहा कि पार्टी ने गोवा की पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अनुरोध के लिए मनाने की पूरी कोशिश की मोनसेरेट ने कहा कि पार्टी ने उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की मुझे यकीन है कि अगर उनके पिता मनोहर पर्रिकर जिंदा होते तो ये बात कभी नहीं होने देते।