Varanasi / India 25 April 2019 BJP party workers and supporters waved the Lotus print flags during PM Narendra Modi road show in Varanasi northern Indian state of Uttar Pradesh; Shutterstock ID 1385470790; Purchase Order: FIX0007020 ; Project: year in review; Client/Licensee: encyclopedia britannica
उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को देहरादून में हो सकती है। बता दें कि 10 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर संशय बना हुआ है। जनता में उत्सुकता है कि आखिर सीएम कौन होगा।
उत्तराखंड में नया मुख्यमंत्री कौन होगा इस फैसले के बाद शपथ ग्रहण का आयोजन हो गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आ सकते हैं। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
आज पर्यवेक्षकों के देहरादून पहुंचने की संभावना है। बता दें कि भाजपा ने उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक बनाया है। यह सोमवार को विधायक दल की बैठक में उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री चुनेंगे।
यह भी पढ़ें- होली के दिन कॉर्बेट नेशनल पार्क रहेगा बंद
उत्तराखंड में नया मुख्यमंत्री कौन हो गया। इस पर अभी संशय बना हुआ है। लेकिन कुछ नाम राजनीतिक गलियारों में चर्चा में है, जो सीएम हो सकते हैं। यह नाम हैं कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, डा धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, बंशीधर भगत, रेखा आर्य, अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक।
HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है
HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7.
Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates.
#hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News