breaking newsHNN Shortsउत्तराखंडबड़ी खबर
कर्णप्रयाग: कई मकानों में आई दरारें, प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें। भवनों में दरारों की माॅनिटरिंग के लिए क्रेकोमीटर लगाए जाए। सर्वे टीम के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में भवनों का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाए।
नगर पालिका कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर में भूधसांव से 28 भवन प्रभावित हुए है। वही सुभाष नगर एवं अपर बाजार कर्णप्रयाग में भी कुछ भवनों मे ंदरारें आयी है। प्रभावित लोगों को एसडीआरएफ मद से राहत राशि वितरण की कार्रवाई की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान विधायक अनिल नौटियाल, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।



