breaking newsHNN Shortsउत्तराखंडबड़ी खबर
जोशीमठ: बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 10 लोग घायल
चार घायलों को किया जिला अस्पताल रेफर

Joshimath: Wedding procession vehicle met with an accident, 2 killed, 10 injured
जोशीमठ से विनय की रिपोर्ट। मारवाड़ी थैंग मोटर मार्ग पर एक बारात का वाहन अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खेत मे जा गिरा जिसमे 12 सवार बराती घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची तथा घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिये जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने दो लोगो को मृत्यु घोषित कर दिया।
जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि मंगलवार को बारात किमाणा से थैंग गाँव आ रही थी कि अचानक बारात का एक वाहन अनियांत्रित होकर 70 मीटर खेत मे जा गिरा जिसमे सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस व एसडीआरएफ की मदद से 108 मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। जिसमें चिकित्सको से दो लोगो को मृत्यु घोषित कर दिया। बाकी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए खबर लिखे जाने तक 6 लोगो को हायर सेंटर रेफर किया गया। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है।



