breaking news
ISRO CMS-03 launch:इसरो प्रक्षेपित करेगा भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03
ISRO CMS-03 launch: श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) रविवार को अपने सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 को प्रक्षेपित करने जा रहा है।
‘बाहुबली’ एलवीएम3-एम5 रॉकेट
उपग्रह को एलवीएम3-एम5 रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा, जिसे इसकी भारी भारोत्तोलन क्षमता के कारण ‘बाहुबली’ कहा जाता है। यह 43.5 मीटर लंबा रॉकेट 4,000 किलोग्राम तक भारी पेलोड को GTO में ले जाने में सक्षम है।प्रक्षेपण का समय और तैयारी
इसरो ने बताया कि प्रक्षेपण यान को पूरी तरह तैयार कर अंतरिक्ष यान के साथ एकीकृत कर दिया गया है। यह रॉकेट रविवार को शाम 5:26 बजे प्रक्षेपित होगा। इसरो का यह पांचवा अभियानगत उड़ान होगी।ISRO ने श्रीहरिकोटा से CMS-03 सैटेलाइट प्रक्षेपण के लिए ‘बाहुबली’ रॉकेट का काउंटडाउन शुरू कर दिया। 4410 KG का यह सबसे भारी सैटेलाइट होगा।#isro #cms03 #baahubalirocket #satellitelaunch #spacemission #lvm3m5 #indianspaceresearch #shriharikota #isrolaunch2025 #heavysatellite pic.twitter.com/9dZiGGCkhc
— HNN24X7 (@HNN24X7) November 2, 2025



