HNN Shortsउत्तराखंडराजनीति
इंदिरा ने इस देश में लोकतंत्र की हत्या की थी : अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आए हुए आपातकाल के समय के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया । साथ ही आपातकाल के उस समय को याद करते हुए कहा कि हम उस सरकार की निंदा करते हैं जिस समय में लोकतंत्र की हत्या की गई हो। उस समय अखबार पर प्रतिबंध लगा साथ ही संघ कार्यालय पर बंद कर दिया।
साथ ही इंदिरा गांधी का इतना आतंक था कि कोई भी प्रेस उनके बगैर देखे अखबार को नहीं छाप सकता था। आज हम लोग देखते हैं उन्हीं के परिवार के लोग लोकतंत्र की बात कर लेते हैं उन व्यक्तियों को अपने परिवार के उसे समय की बातों को याद रखना चाहिए जब इंदिरा ने इस देश में लोकतंत्र की हत्या की थी।
आज भारतीय जनता पार्टी महाजनसम्पर्क अभियान के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी योजनाओं एवं अपने सिद्धांतों को आगे बढ़ने का काम कर रही है जहां पिछले 9 वर्षों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और देश को कई लाभकारी योजनाएं जाति धर्म को विशेष ना मानकर सबको समान दृष्टि से लाभ पहुंचाने का काम हमारी केंद्र की सरकार लगातार कर रही है। हम सभी लोगों लोगों ने देखा है कि कोरोना काल में भयंकर महामारी में जब व्यवस्थाएं अस्तव्यस्त हो चुकी थी। तब मात्र भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता था जो लोगों की मदद करने के लिए सबसे पहले आगे था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी लोगों को समान रूप से वैक्सीन देने का काम किया। हमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देना चाहिए।
कैंट विधानसभा की विधायक सविता कपूर ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया और आपातकाल के उसे समय को याद करते हुए जनसंघ कार्यकर्ता लोग कि उसे बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में अनिल गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया एवं आपातकाल के समय को याद करते हुए कहा कि उसे समय के कार्य कर्ताओं ने जो बलिदान दिए हैं उनको हम कभी भूल नहीं सकते आज उन्हीं के संघर्ष हैं जो धरातल पर सरकार नजर आ रहे हैं उसे समय का 370 का सपना आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में से 370 हटाई गई। भगवान प्रभु राम का मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। हमारी सरकार भी कई लाभकारी योजनाएं प्रदान कर रही है जहां हम अंतोदय परिवारों को तीन सिलेंडर मुफ्त दे रहे ।
कार्यक्रम में आपातकाल के लोकतंत्र सेनानी के रूप में नीरज मित्तल राजकुमार टॉम जी विजय स्नेही हरीश कंबोज ताराचंद रंणजीत सिंह वीएस नेगी आप सभी ने आपातकाल के उसे भयंकर समय की आप बीती की चर्चा की।
कार्यक्रम में महानगर के उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों रतन सिंह चौहान सुनील शर्मा राजेश कंबोज बबीता महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल महानगर मंत्री संकेत नौटियाल संदीप मुखर्जी विमल उनियाल कोष अध्यक्ष मोहित शर्मा महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी महानगर सह मीडिया अक्षत जैन प्रदीप कुमार शाकुल उनियाल आशीष शर्मा रंजीत सेमवाल राजेश बडोनी समस्त मंडल अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी महानगर के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



