अंतर्राष्ट्रीय
हाई जंप में भारत के लाल तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य पदक
तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य पदक

दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर ऐन मौके पर टीम में शामिल किए गए थे 23 साल के तेजस्विन शंकर, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुरुआत में यूएसए में प्रैक्टिस कर रहे तेजस्विन शंकर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया था, क्योंकि उन्होंने भारत की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लिया था. इसके बाद उन्होंने इस फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. अब तेजस्विन ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को दिखा दिया है कि उन पर भरोसा करना व्यर्थ नहीं गया ।



