उत्तराखंड
हल्द्वानी : खाना खाकर टहलने निकली महिला से बदामशों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को पीटा

जानकारी के अनुसार महिला के पति ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात घर से खाना खाने के बाद हम दोनो अपने बच्चों के साथ पैदल टहलने के लिए कालाढूंगी रोड को निकले थे. तभी एक कार उनके बगल में रुकी और कार सवार बदमाश ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ शुरू कर दी. जिसके बाद आरोपी अश्लील इशारे करते हुए फरार हो गए ।
बच्चों के संग दंपति टहलते हुए कुछ आगे पहुंचे तो कार सवार एक गजक की दुकान के पास पीना-खाना कर रहे थे। पति ने आरोपियों को पहचान लिया और जब उन्होंने कारण पूछा तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीट डाला. साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।



