उत्तराखंडHNN Shorts
संजयनगर क्षेत्र में जेसीबी से अवैध खनन का पर्दाफाश, एक जेसीबी व चार खनन तस्कर गिरफ्तार

वन विभाग की टीम द्वारा जेसीबी को सीज करते हुए पकड़े गए आरोपित नंदन सिंह, गौरव सिंह, सागर और विनय से पूछताछ की जा रही है, पता चला है की हिरासत में लेने के बाद एक आरोपित का स्वास्थ बिगड़ गया था, वन कर्मियों द्वारा उसका उपचार कर उसे रिहा कर दिया।
इधर वनक्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जेसीबी को सीज कर चारों आरोपियों का चालान किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धरपकड़ अभियान जारी रहेगा, उल्लेखनीय है कि बिंदुखत्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही है, खेतों में विशालकाय गड्ढे बनाए गए हैं, ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के चलते क्षेत्र में अराजकता बनी हुई है, उन्होंने अतिशीघ्र अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की है।



