HNN Shortsउत्तराखंडपॉजीटिव न्यूजबड़ी खबरराष्ट्रीय
IG नगन्यालन ने ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों को ब्रीफ कर अधीनस्थों को दिये निर्देश
IG Naganyalan briefed all the officers and employees appointed on duty and gave instructions to the subordinates

विधानसभा सत्र ड्यटी में नियुक्त पुलिस बल को सम्बोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि यहाँ पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा पूर्व में भी समय-समय पर विधानसभा सत्र ड्यूटी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया है, इसी प्रकार से इस बार भी अपनी ड्यूटी का निर्वाहन किया जाना है।
सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को मुस्तैद रहने, कोताही न बरतने, ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा महानुभावों की सुरक्षा मापदण्डों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों को निर्वहन करनें एवं सुरक्षा व्यवस्था को सृदृढ़ बनाये रखने के सम्बन्ध में ब्रीफ कर सुरक्षा व्यवस्था व ड्यूटी आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल एवम सत्र ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।
*मीडिया सेल*
*गढ़वाल परिक्षेत्र*



