होमउत्तराखंड

अवैध कॉलोनियों पर HRD विभाग व जिला प्रशासन जल्द करेगा कार्यवाही

 एचआरडीए हरिद्वार के अधिकारी ने कहा 

सुमननगर क्षैत्र मे अवैध कॉलोनियों पर एचआरडीए का चाबुक अब चलना लगभग तह हो गया है। सुमननगर सहित आसपास के देहात क्षैत्रौ में सैकडों नव निर्माणाधीन कालोनीयों के रूप में आन्तरिक व बाहरी प्रोपर्टी डीलरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। सरकार को राजस्व का चूना लगाकर अपनी तिजोरियां भरने वाले अवैध कॉलोनी धारकों के खिलाफ बहादराबाद के सुमन नगर क्षैत्र मे भी एचआरडीए बड़ी कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रहा है।

एचआरडीए विभाग ने दर्जनों बिना नक्शा पास कॉलोनीयो को लगभग चिन्हित कर लिया है। इसके बाद अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की चेतावनी भी दी थी, अब 24 मार्च बीत जाने के बाद दर्जनों कॉलोनियां विभाग की रडार पर है। हरिद्वार के बहादराबाद के टिहरी विस्थापित क्षैत्र सुमननगर में दर्जनों कॉलोनियां नियमविरुद्ध काटी जा रही है, विभाग के नियमों को ताख पर रखकर ग्राहकों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। ऐसी दर्जनों कॉलोनियों को चिन्हित कर कागज़ी कार्रवाई शुरू की गई है।

हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने ऐसी दर्जनों अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर लिया है। विभाग ने दर्जनों कॉलोनी स्वामियों को बीती 24 मार्च तक नोटिक देकर जवाब मांगा था, सन्तुष्ट जवाब ना मिलने पर ध्वस्तीकरण की चेतावनी भी दी गई थी। अब समय बीत जाने के बाद विभाग कार्रवाई करने की रणनीति बना रहा है।

उत्तरप्रदेश, हरियाणा व अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड में आए बिल्डर कौड़ियों के भाव जमीन खरीदकर मानकों के विरुद्ध कॉलोनियां काट रहे और सरकार को राजस्व का चूना लगाकर अपनी तिजोरियां भर रहे है। ये बिल्डर बहादराबाद के टिहरी विस्थापित क्षैत्र सुमननगर में कॉलोनियां काटकर प्लॉटिंग का काम जोरों पर शुरू कर चुके है, विभाग ऐसी कॉलोनियों पर अब नजर बनाए हुए हैं।

पिछले कुछ दिनों से उत्तरप्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार भी अवैध निर्माण पर सख्त कदम उठा रही है। योगी के बुलडोजर की तरह अब उत्तराखंड हरिद्वार में भी धामी बुलडोजर खूब धमाल मचा रहा है। उत्तराखंड सरकार के सख्त आदेश है कि सरकार के राजस्व की चोरी करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रीय ध्वज से साइकिल की सफाई करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एचआरडीए अधिकारियों की माने तो उन्होंने प्रोसीजर के तजत कार्यवाही शुरू की है। नोटिस की कार्रवाई के बाद उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया हैजल्द ही नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button